

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

rte admission lottery raipur 2026
रायपुर। प्रदेश में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत पहली कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण बुधवार को पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आज लॉटरी के जरिए छात्रों का चयन किया जाएगा।
मंत्रालय में कैबिनेट बैठक के बाद आयोजित इस प्रक्रिया में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। लॉटरी के माध्यम से न केवल चयन किया जाएगा, बल्कि विद्यार्थियों को स्कूल आवंटन भी साथ ही किया जाएगा।
प्रदेशभर से इस वर्ष RTE के तहत कुल 38,439 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि निजी स्कूलों में उपलब्ध सीटों की संख्या 21,975 है। ऐसे में बड़ी संख्या में अभिभावकों की नजर इस लॉटरी प्रक्रिया पर टिकी हुई है।
DPI अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण की लॉटरी और स्कूल आवंटन की प्रक्रिया एक साथ पूरी कर ली जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, यह प्रक्रिया 13 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच संपन्न होनी थी।
विभाग का लक्ष्य है कि पहले चरण के तहत प्रवेश प्रक्रिया 1 जनवरी से 30 मई के बीच पूरी कर ली जाए, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत समय पर हो सके।
RTE के तहत कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिलता है, जिससे शिक्षा में समानता को बढ़ावा मिल रहा है।