

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

`sachin-tendulkar-dantewada-visit-kedar-kashyap-bastar-new-i
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल छिंदनार में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के आगमन को लेकर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने इसे बस्तर के बदलते स्वरूप का प्रतीक बताया है। मंत्री कश्यप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए सचिन तेंदुलकर का बस्तर की पावन धरती पर स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

वन मंत्री ने कहा कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और माणदेशी फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा "मैदान कप अभियान" जनजातीय अंचलों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल खेल मैदानों के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि आदिवासी क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि सचिन तेंदुलकर बच्चों के बीच पहुंचकर न केवल उनके साथ समय बिता रहे हैं, बल्कि उन्हें खेल, अनुशासन और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। मंत्री के अनुसार, बस्तर में इस तरह की सकारात्मक पहल यह दर्शाती है कि अब यह क्षेत्र भय और हिंसा की पहचान से निकलकर अवसर, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की नई कहानी लिख रहा है।

केदार कश्यप ने कहा कि दंतेवाड़ा जैसे सुदूर अंचल में सचिन तेंदुलकर जैसी शख्सियत का पहुंचना बस्तर के लिए गर्व का विषय है और यह जनजातीय बच्चों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनेगा।
