

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sakti-si-kamal-marisha-rape-blackmailing-allegation-news
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक सब-इंस्पेक्टर (SI) पर फेसबुक के जरिए दोस्ती कर महिला के साथ रेप, धोखाधड़ी, जबरन गर्भपात और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं। पीड़िता का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस अपने ही विभाग के अधिकारी को बचाने की कोशिश कर रही है।
पीड़िता के अनुसार, यह मामला करीब 3 साल पहले शुरू हुआ था। उस समय आरोपी SI कमल मैरिषा दंतेवाड़ा में पदस्थ थे। फेसबुक के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई। पीड़िता शादीशुदा है और उसकी एक छोटी बेटी भी है (पति ने दूसरी शादी कर ली है)। महिला का आरोप है कि SI ने खुद को 'अनमैरिड' बताया और उसकी बेटी को अपनाने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब SI की पोस्टिंग सक्ती जिले में हुई, तब मुलाकातों का सिलसिला और बढ़ गया।
महिला ने अपनी शिकायत में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महिला का आरोप है कि, जनवरी 2024 में वह गर्भवती हुई। उसने खरसिया में सोनोग्राफी कराई और रिपोर्ट SI को भेजी। आरोप है कि SI ने उसे बिना बताए टैबलेट खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
एक दिन SI की पत्नी का फोन आने पर महिला को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इस सदमे में महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी।

पीड़िता का आरोप है कि SI ने धोखे से उसके न्यूड वीडियो और फोटो बना लिए थे। जब महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो SI उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला ने बताया कि 28 मार्च 2026 को एसडीओपी ऑफिस के सामने ही आरोपी ने उसे आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर धमकाया। इसी दबाव में आकर उसने पहले अपनी शिकायत वापस ले ली थी, लेकिन प्रताड़ना जारी रहने पर उसने अब एसपी और आईजी से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला का कहना है कि उसने सक्ती थाने से लेकर एसपी और आईजी ऑफिस तक 4 बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अब वीडियो जारी कर मांग की है कि आरोपी SI पर दुष्कर्म (Section 376), धोखाधड़ी (Section 420), जबरन गर्भपात और ब्लैकमेलिंग के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।
दूसरी ओर, आरोपी SI कमल मैरिषा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें झूठा बताया है। फिलहाल, मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है और इसकी जांच जारी है।