

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sakti-vedanta-power-plant-boiler-blast-cm-sai-orders-inquiry
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हादसे में श्रमिकों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की निगरानी में तेजी से राहत कार्य जारी है और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जरूरत पड़ने पर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की सख्ती से समीक्षा और पालन सुनिश्चित किया जाए।