

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sarguja-olympic-2026-inauguration-chhattisgarh
अंबिकापुर। सरगुजा ओलिंपिक 2026 का भव्य उद्घाटन शनिवार को पीजी कालेज ग्राउंड में हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सरगुजा ओलिंपिक केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के सपनों को नई दिशा देने वाला मंच है। राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार ने 'खेलो इंडिया' योजना के तहत स्टेडियम निर्माण और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की बात भी कही। इस वर्ष बस्तर और सरगुजा ओलिंपिक के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
ओलिंपिक में सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों से आए 2,190 से अधिक खिलाड़ी 12 अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे 'खिलाड़ियों का महाकुंभ' बताया।
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने खिलाड़ियों से कहा कि अपनी खेल कौशल से परिवार, समाज, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार बस्तर से लेकर सरगुजा तक खेल प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक छोटे गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना पिता के प्रोत्साहन और कड़ी मेहनत से संभव हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि नशे से दूर रहकर, मेहनत और जुनून से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।