

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

secr train cancellation list may 2026 chhattisgarh
बिलासपुर। South East Central Railway (SECR) के बिलासपुर जोन में मई महीने के दौरान रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने मेंटनेंस और निर्माण कार्यों के चलते कुल 18 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 3 मई से 22 मई के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी।
इसके अलावा 2 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जबकि 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जिससे यात्रियों की यात्रा बीच रास्ते में ही समाप्त हो जाएगी।
इन ट्रेनों के रद्द होने और रूट परिवर्तन का असर Bilaspur और Raipur से गुजरने वाली सेवाओं पर पड़ेगा। खासतौर पर Tatanagar, Itwari, Balaghat, Raigarh, Korba और Gevra Road से यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें होंगी।
रेलवे के अनुसार, Gondia स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 (डाउन मेन लाइन) पर मेंटनेंस कार्य किया जाना है। यह प्लेटफॉर्म करीब 20 दिनों तक बंद रहेगा। इसी कारण नागपुर मंडल की 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
वहीं Nipania-Bhatapara सेक्शन में रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।
बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें
11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई 2026 को अपने पुराने रास्ते (जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया-इतवारी) से नहीं चलेगी। यह ट्रेन अब नए रास्ते (जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा-इतवारी) से चलेगी।
11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई 2026 को भी अपने पुराने मार्ग से नहीं चलेगी। यह ट्रेन अब नए रास्ते (इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर-जबलपुर) से चलाई जाएगी।
पूरी तरह रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें (3 मई से 22 मई तक)
ट्रेन परिचालन में सुधार के कारण निम्नलिखित ट्रेनें अपनी निर्धारित तारीखों पर नहीं चलेंगी:
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109): 03 से 22 मई तक रद्द।
इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18110): 05 से 24 मई तक रद्द।
रायपुर-इतवारी पैसेंजर (58205/06): रायपुर से 22 मई और इतवारी से 23 मई तक रद्द।
डोंगरगढ़-गोंदिया-इतवारी पैसेंजर: 68711, 68712, 68713 और 68716 नंबर की ट्रेनें 22 मई तक नहीं चलेंगी।
इतवारी-बालाघाट पैसेंजर (68714/15): 22 मई तक पूरी तरह रद्द।
2. बीच रास्ते में समाप्त होने वाली ट्रेनें
कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने अंतिम स्टेशन तक न जाकर बीच में ही यात्रा समाप्त करेंगी:
बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231/32): 23 मई तक यह ट्रेन केवल दुर्ग तक चलेगी, गोंदिया नहीं जाएगी।
विदर्भ एक्सप्रेस (12105/06): 23 मई तक यह ट्रेन अजनी स्टेशन पर समाप्त होगी, गोंदिया तक नहीं जाएगी।
झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू: 3 और 6 मई को केवल बिलासपुर तक ही चलेगी।
जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर (51707/08): 3 से 22 मई तक यह केवल ब्रह्मपुरी तक चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी।
तिरोड़ी/कटंगी पैसेंजर: इस रूट की लगभग 10 ट्रेनें केवल ब्रह्मपुरी तक ही संचालित होंगी।
3. स्थानीय मेमू पैसेंजर (3 और 6 मई को रद्द)
बिलासपुर और रायपुर के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनें केवल 3 और 6 मई को रद्द रहेंगी:
रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68728)
बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू (68734/33)
कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203)