

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

seva-sushasan-sankalp-diwas-vishnu-deo-sai-birthday-celebration
रायपुर। विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिवस को इस वर्ष पूरे छत्तीसगढ़ में ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी सेवा गतिविधियों का आयोजन किया।
सरकारी अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण किया गया। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक जिले में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया। जिला स्तर पर सुशासन विषयक संगोष्ठियां भी आयोजित की गईं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान किया। महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों, तेंदूपत्ता संग्राहकों और किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (रायपुर शहर) ने आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के आह्वान पर पीपल और नीम के पौधों का रोपण किया। मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रमों में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रायपुर स्थित मेकाहारा हॉस्पिटल में फल वितरण किया।
इसके अलावा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी प्रदेशभर में पौधारोपण और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे प्रदेश में दिनभर सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सुशासन के संकल्प के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।