

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

shakuntala singh porte balrampur samadhan shivir patwari news
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के मुरकौल में आयोजित समाधान शिविर के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की शिकायतों और लंबित राजस्व मामलों के अंबार को देखकर विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने मंच से ही पटवारियों और तहसीलदारों की क्लास लगा दी।
“पटवारी ही झगड़ों की जड़ बनते हैं”
खुले मंच से जनता को संबोधित करते हुए विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि गांवों में जमीन और सीमांकन से जुड़े अधिकांश विवादों की मुख्य वजह खुद राजस्व विभाग के कर्मचारी बनते हैं।
अधिकारियों पर तंज कसते हुए विधायक ने कहा "पटवारी तो जैसे भगवान बन बैठे हैं! उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं रह गया है।" विधायक ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए पटवारियों और तहसीलदारों को अपना कामकाज सुधारने की नसीहत दी। उन्होंने साफ कहा कि अधिकारी अपना 'एटीट्यूड' छोड़कर आम लोगों की समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान करें। ग्रामीण इलाकों से आने वाली जनता को बेवजह दफ्तरों के चक्कर कटवाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुरकौल में आयोजित इस समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी फरियाद और शिकायतें लेकर पहुंचे थे। शिविर में सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग से जुड़े लंबित प्रकरणों के थे। जनता की इसी बेबसी और अधिकारियों की लापरवाही को देखकर विधायक खुद को रोक नहीं पाईं और मंच से ही अधिकारियों को कड़ी फटकार लगा दी।