

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

shefali bagga ed questioning mahadev betting app money laundering case
रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और टीवी एंकर शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ की जा रही है।
ईडी सूत्रों के अनुसार, शेफाली बग्गा का नाम महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क से जुड़े कथित हवाला ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर के साथ सामने आया है। एजेंसी दोनों के बीच संभावित आर्थिक लेन-देन और संपर्कों की जांच कर रही है।

जांच में सामने आया है कि शेफाली बग्गा कथित तौर पर दुबई और लंदन से संचालित होने वाले ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रचार करती थीं। ईडी को कई डिजिटल साक्ष्य और प्रमोशनल सामग्री मिली है, जिनमें उन्हें इन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स का प्रचार करते हुए देखा गया है। एजेंसी का दावा है कि वह केवल प्रचार ही नहीं करती थीं, बल्कि खिलाड़ियों को बेटिंग से जुड़े टिप्स भी देती थीं।
टेलीग्राम चैनल भी जांच के दायरे में
ईडी के मुताबिक, शेफाली बग्गा एक टेलीग्राम चैनल भी संचालित करती हैं। आरोप है कि इस चैनल के जरिए अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रचार किया जाता था और यूजर्स को बेटिंग से जुड़े सुझाव दिए जाते थे। अब एजेंसी इस चैनल से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।

हवाला नेटवर्क की जांच जारी
ईडी का दावा है कि खंजन जगदीश कुमार ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क का प्रमुख हवाला ऑपरेटर है और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन का संचालन करता है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि शेफाली बग्गा और ठक्कर के बीच किसी प्रकार का आर्थिक या कारोबारी संबंध था या नहीं।
कौन हैं शेफाली बग्गा?
शेफाली बग्गा स्पोर्ट्स एंकरिंग की दुनिया का चर्चित चेहरा हैं। वह टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े क्रिकेट इवेंट्स होस्ट किए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी मौजूदगी है।