

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

surguja-teacher-caught-with-girl-viral-video
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के एक हिंदी शिक्षक को आधी रात को जंगल में एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा पर कार्यरत हिंदी शिक्षक सुरेश जायसवाल मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अपनी कार से ग्राम पंचायत सरमना के लंकाडांड जंगल पहुँचे थे। घने जंगल में कार खड़ी देख ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद दर्जनों की संख्या में लोग वहां पहुँच गए।
जब ग्रामीणों ने कार के पास जाकर देखा, तो शिक्षक एक युवती के साथ मौजूद थे। ग्रामीणों को देखते ही युवती अपना चेहरा छिपाने लगी, वहीं शिक्षक ग्रामीणों के सवालों का कोई जवाब नहीं दे पाए। मौके पर मौजूद युवकों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब आग की तरह फैल रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण शिक्षक को पहचानने के बाद उन्हें वहां से चले जाने की नसीहत दे रहे हैं, जबकि कुछ युवक कार में बैठी युवती को जबरदस्ती पकड़कर उसका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक शिक्षक का इस तरह आधी रात को युवती के साथ एकांत जंगल में आना बेहद गंभीर विषय है और यह जांच का विषय है कि ऐसी हरकतें पहले कितनी बार हुई हैं।
इस घटना के बाद स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्रतिष्ठा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समाज को नई दिशा देने वाले शिक्षक की ऐसी करतूतें शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश कुमार झा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा “वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले की पुष्टि होते ही संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”