

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

tiger-cubs-sighted-kota-forest-achanakmar-reserve
अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोटा-बेलगहना क्षेत्र में वन विकास निगम के जंगल में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ घूमती मिली है। जंगल में बने तालाब के पास गीली मिट्टी में 50 से 60 पगमार्क पाए गए, जिनमें बाघिन के बड़े पंजों के साथ शावकों के निशान भी शामिल हैं।
सूचना मिलने पर एटीआर प्रबंधन, कोटा रेंज और वन विकास निगम का मैदानी अमला मौके पर पहुंचा। पगमार्क के आधार पर अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि बाघिन के साथ दो शावक मौजूद हैं। शावकों की उम्र लगभग 4 से 5 महीने बताई जा रही है।
हालांकि, फिलहाल बाघिन और शावकों को किसी ने देखा नहीं है। छोटे शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग सतर्क है।
वर्तमान में अचानकमार टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणी गणना का कार्य भी जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मैदानी अमले को बाघिन और शावकों पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।