

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

vidhayak ishwar sahu ne lagaye thumke, mahila kalakar ke saath dance ka VIDEO viral
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में विधायक ईश्वर साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक एक महिला कलाकार के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। नगर पंचायत मारो में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह के बाद सामने आए इस वीडियो को लेकर अब क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
दरअसल, नगर पंचायत मारो में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद मंचीय आयोजन जारी रहा। इसी दौरान विधायक ईश्वर साहू एक महिला कलाकार के साथ डांस करते दिखाई दिए। किसी ने इस पल का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा होने लगी है। फिलहाल विधायक के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।