

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

vijay tvk government formation tamil nadu congress support
तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो गया है। सिनेमाई पर्दे से राजनीति के मैदान में उतरे थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें हासिल की हैं। हालांकि, विजय बहुमत के जादुई आंकड़े (118) से 10 सीट दूर हैं, लेकिन गठबंधन की गणित ने उन्हें सत्ता की दहलीज पर खड़ा कर दिया है।
विजय ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को पत्र लिखकर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया है। उन्होंने 15 दिनों के भीतर विधानसभा में बहुमत साबित करने का भरोसा दिलाया है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, विजय आज (6 मई) राज्यपाल से व्यक्तिगत मुलाकात कर सकते हैं, जिसके बाद 7 मई को उनके शपथ ग्रहण की संभावनाएं प्रबल हैं।
इसके अतिरिक्त, 4 सीटों वाली PMK के भी विजय को समर्थन देने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे सरकार की स्थिरता और मजबूत होगी।
अपनी जीत पर भावुक होते हुए विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा “पार्टी की स्थापना के बाद से हमने उपहास और आलोचना झेली, लेकिन जनता पर हमारा भरोसा अडिग रहा। तमिलनाडु के लोगों ने जो प्यार दिया है, वह एक चमत्कार है। यह जनादेश राजनीति में धनबल के प्रभाव को नकारने का सबूत है।”
राज्यपाल अब विजय से समर्थन देने वाली पार्टियों के लेटर ऑफ सपोर्ट की मांग कर सकते हैं या उन्हें सीधे सदन में विश्वास मत (Floor Test) पेश करने का निर्देश दे सकते हैं। यदि गठबंधन की यह रूपरेखा जमीन पर उतरती है, तो तमिलनाडु को दशकों बाद DMK और AIADMK के इतर एक नया राजनीतिक विकल्प मिल जाएगा।