

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

vishnu-deo-sai-62nd-birthday-celebration-bagia-village
रायपुर। विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में आत्मीयता, उत्साह और पारिवारिक स्नेह के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने घर पहुंचते ही अपनी माता जसमनी देवी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
दिनभर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनस्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर बगिया स्थित राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिवारजनों के साथ श्रद्धा पूर्वक कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही उनके निवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में उनसे मिलने और शुभकामनाएं देने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, इचकेला की प्रतिभाशाली छात्राओं को 15 क्रिकेट किट प्रदान कर सम्मानित किया। इन छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
वहीं, बगीचा क्षेत्र से आए विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक वेशभूषा और तीर-धनुष के साथ मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनसे संवाद कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे दिन बगिया में उत्सव, आस्था और जनसंपर्क का माहौल बना रहा।
माँ केवल एक शब्द नहीं, संवेदना है… भावना है, जीवन का सबसे पवित्र अहसास है। माँ जीवन रूपी उपवन के हर फूल में बसने वाली खुशबू है। माँ लोरी की मधुरता है, स्नेह की कोमल थाप है, माँ श्रद्धा है, विश्वास है, पूजा की थाली और मंत्रों का पावन जाप है। आज अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर