

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Women empowerment campaign
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी नगरीय निकायों को टाउन-हॉल बैठकों, नारी शक्ति वंदन सम्मेलनों और रोड-शो के आयोजन के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में परिपत्र जारी कर आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने को कहा है।
विभाग के अनुसार महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक सशक्तीकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने एक विशेष अल्पकालिक और गहन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान जिला कलेक्टरों के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा। इसके तहत सभी नगरीय निकायों को कार्यक्रम स्थलों पर छाया, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ बेहतर स्थल प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान के पहले चरण में सभी निकायों में विशेष सामान्य सभा बुलाई जाएगी। इन सभाओं में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रमों की महत्ता पर चर्चा की जाएगी और समर्थन में संकल्प पारित किया जाएगा। साथ ही राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए महिला हितग्राहियों, स्व-सहायता समूहों और स्थानीय नेटवर्क को सक्रिय करने पर जोर दिया गया है।
सरकार का उद्देश्य है कि महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचे और समाज में महिला सशक्तीकरण के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा हो।