

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

youth-congress-leaders-praise-kuldeep-juneja-raipur-visit
रायपुर। युवा कांग्रेस के सम्मेलन में शामिल होने रायपुर पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब ने कार्यक्रम से पहले रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा से मुलाकात की। वे देवेंद्र नगर स्थित जुनेजा के चौराहे पर पहुंचे, जहां उनकी सादगी को देखकर दोनों नेताओं ने उनकी खुलकर सराहना की।
बताया गया कि इस दौरान मनीष शर्मा ने स्थानीय युवा कांग्रेस नेताओं से जुनेजा द्वारा आम लोगों की सहायता और जनसेवा के कार्यों की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के बाद उन्होंने जुनेजा के कार्यों को सराहनीय बताया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब ने उन्हें “जन नेता” बताते हुए उनकी प्रशंसा की।
मुलाकात के दौरान सभी नेताओं ने चौराहे पर चाय की चुस्की भी ली और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर रायपुर शहर अध्यक्ष कुमार मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे सहित कई स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा कांग्रेस नेताओं ने जुनेजा को आदर्श बताते हुए उनके सेवा भाव को अपनाने की बात कही।
कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, दीपक मिश्रा, सोनू जसमीत शर्मा सहित रायपुर शहर और प्रदेश के कई युवा कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।