

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Purandar Mishra Statement on Rahul Gandhi
रायपुर। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के 21 जून को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। राहुल गांधी रायपुर पहुंचकर कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
राहुल गांधी के दौरे पर भाजपा विधायक Purandar Mishra ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा, "दिल्ली से जोकर आ रहा है और दस दिनों तक छत्तीसगढ़ में सर्कस चलेगा।" उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और लेन-देन की राजनीति करने के आरोप भी लगाए।
पुरंदर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम के वनवास से जुड़ी आस्था की भूमि है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों को ऐसा कोई मंत्र देंगे, जिससे प्रदेश के विकास को गति मिल सके।
वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी का यह दौरा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण है। चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।