

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ambikapur-statue-unveiling-controversy-vikal-jha-fir-cm-vishnudev-sai
अंबिकापुर में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम द्वारा तय कार्यक्रम से पहले ही युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा ने अपने साथियों के साथ रात में पहुंचकर ढंकी हुई प्रतिमा का अनावरण कर दिया और माल्यार्पण भी किया।
जानकारी के मुताबिक, आकाशवाणी चौक पर स्थापित प्रतिमा का आधिकारिक अनावरण 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों होना तय था। लेकिन इससे एक दिन पहले 8 अप्रैल की रात विकल झा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा का अनावरण कर दिया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसमें निगम प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां किए जाने का आरोप है।
मामले में नगर निगम के इंजीनियर प्रदीप कुमार पैकरा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि इस कृत्य से शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है।
पुलिस ने विकल झा और उनके साथियों के खिलाफ चार धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद प्रशासन ने प्रतिमा को दोबारा ढंककर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री के हाथों अनावरण कराया।