Emergency declared in Bangkok 25 people died in Myanmar Earthquake wreaks havoc in 3 countries
Thailand, Bangkok & Myanmar Earthquake: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में बेहद ही शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी। इसका असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी देखने को मिला है। भूकंप का केंद्र म्यांमार में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई। वहीं बीजिंग की भूकंप एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके उत्तरी थाईलैंड तक महसूस किए गए, जहां राजधानी बैंकॉक और चीन के युन्नान प्रांत में कुछ मेट्रो और रेल सर्विस तक को रोकना पड़ गया। अधिकारियों ने बताया कि बैंकॉक में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत भूकंप के झटकों से भरभराकर ढह गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत धूल के गुबार के बीच ढहती नजर आ रही है और वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं। इमारत के मलबे में 40 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि वे बैंकॉक के ‘चटुचक मार्केट’ के पास स्थित घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं
शुरुआती खबरों के अनुसार, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि दोपहर को यह भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में था। म्यांमार में भूकंप के प्रभाव की तत्काल कोई खबर नहीं है।
बता दें कि, ग्रेटर बैंकॉक क्षेत्र की आबादी 1.70 करोड़ से अधिक है जिनमें से कई लोग ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट में रहते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप आने पर इमारतों में अलार्म बजने लगे और घनी आबादी वाले मध्य बैंकॉक की ऊंची इमारतों एवं होटल से लोगों को बाहर निकाला गया। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कुछ ऊंची इमारतों के अंदरूनी हिस्सों में ‘स्वीमिंग पूल’ में पानी में लहरें उठती दिखीं।
राज्य मीडिया का कहना है म्यांमार (Myanmar) ने अपनी राजधानी, नेयपिडॉ (Naypyidaw), और दूसरे सबसे बड़े शहर में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
सरकारी मीडिया ने बताया कि यह घोषणा 7.7-Magnitude के भूकंप के बाद की गई है।
पीएम मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंपों के बाद समर्थन की पेशकश की, कहा 'भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंपों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
PM मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, अपने अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा। विदेश मंत्रालय को म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने के लिए भी कहा।" उन्होंने कहा कि भारत हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय (MEA) को म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने के लिए कहा गया है।
म्यांमार में शुक्रवार को आये ज़ोरदार भूकंप की वजह से पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी झटके महसूस किए गए। राजधानी ढाका में भी लोगों को भूकंप के झटके लगे। बांग्लादेश मौसम विभाग (BMD) के अनुसार, भूकंप दोपहर 12.25 बजे (लोकल टाइम) रिकॉर्ड किया गया।भूकंप का केंद्र ढाका से लगभग 597 किलोमीटर दूर, म्यांमार के मंडालय में था।
प्रोथोम आलो के अनुसार, भूकंप अवलोकन और अनुसंधान केंद्र के एक्टिंग ऑफिसर, एमडी रुबायत कबीर ने डिटेल्स की पुष्टि की। USGS ने भी बताया कि भूकंप का केंद्र म्यांमार के सगैंग से 16 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में, 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके तुरंत बाद 6.4 तीव्रता का एक ज़ोरदार आफ्टरशॉक भी आया।
अन्य समाचार
संपादकों की पसंद
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media