ताजा खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत

By: DM
Raipur
3/17/2025, 10:09:01 PM
image

Chief Minister Vishnudev Sai paid courtesy call on Union Home Minister Amit Shah

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई।

Girl in a jacket

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया कि नक्सलवाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और सरकार इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है। राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है। अब अंतिम चरण की रणनीति तैयार कर बस्तर को स्थायी शांति की ओर ले जाने पर जोर दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 का असर दिखने लगा है। हाल ही में बीजापुर जिले में 9 ईनामी नक्सलियों समेत कुल 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता और पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। बैठक में बस्तर में विकास कार्यों को तेज करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सरकार क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और नए रोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर सिर्फ संघर्ष की भूमि न रहकर शांति, विकास और संभावनाओं का नया केंद्र बने।बैठक में बस्तर के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

image

अन्य समाचार

image

CG Budget Session : रायपुर आयुर्वेदिक कॉलेज में यौन उत्पीड़न का मामला गरमाया, मंत्री जायसवाल बोले- तीन दिन में होगी कार्रवाई

  • 3/18/2025, 8:35:58 AM
image

कोरबा में 1 करोड़ रुपये का गांजा जब्त : टेप में लिपटे मिले कई पैकेट, ओडिशा से ट्रक के जरिये भेजा जा रहा था UP

  • 3/18/2025, 8:24:14 AM
image

CG Budget Session : सदन में गूंजा पुलिस भर्ती गड़बड़ी का मुद्दा, डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा - 'जहां मिली गड़बड़ी, वहां हुई कार्रवाई'

  • 3/18/2025, 7:59:11 AM
image

बिलासपुर के सीपत में 'LOAN घोटाला' : 50 से अधिक महिलाओं से 1 करोड़ की ठगी ! पूर्व जनपद सदस्य पत्नी समेत फरार

  • 3/18/2025, 7:58:22 AM
image

CG Budget Session : सदन में उठा PMGSY के अधूरे काम का मुद्दा, डिप्टी सीएम शर्मा ने खड़े किए हाथ, अध्यक्ष बोले- सड़क कम से कम चलने लायक बन जाए

  • 3/18/2025, 7:56:06 AM
image

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात; विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा

  • 3/18/2025, 7:17:16 AM
image

CG News: CM साय ने की PM मोदी से मुलाकात, विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा

  • 3/18/2025, 7:15:53 AM
image

जांजगीर चांपा में यात्री बस का एक्सीडेंट : 34 घायल, 7 की हालत गंभीर

  • 3/18/2025, 7:04:23 AM
image

CG News: 108 एंबुलेंस सेवा की जर्जर हालत पर HC में सुनवाई; राज्य सरकार ने प्रस्तुत किया शपथपत्र

  • 3/18/2025, 6:52:28 AM
image

CG News : कचना में मोबाइल लूट के दौरान लुटेरे की मौत, डराने के लिए अड़ाया चाकू खुद की गर्दन में धंसा

  • 3/18/2025, 7:21:19 AM
image

Durg : जेवरा सिरसा के करहीडीह में घर पर चल रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल ने किया विरोध, जांच में जुटी पुलिस

  • 3/18/2025, 6:19:15 AM
image

कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन को फंसाने की साजिश: वायरल ऑडियो के बाद सच खोजने में जुटी बीजेपी

  • 3/18/2025, 5:50:35 AM

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media